जैसा मैं हूं बगैर एक बात , पर तेरे लहू से हयात


जैसा मैं हूं बगैर एक बात , पर तेरे लहू से हयात

 1 . जैसा मैं हूं बगैर एक बात , पर तेरे लहू से हयात , 
 अब तेरे नाम से है नजात , मसीह , मसीह मैं आता हूं ।

 2 . जैसा मैं हूं कंगाल बदकार , कमज़ोर नालायक और लाचार ,
 अब तेरे पास ए मददगार , मसीह , मसीह मैं आता हूं ।

 3 . जैसा मैं हूं कम्बख्त नापाक , और तेरी हालत दहशतनाक ,
लड़ाई भीतर बाहर पाक , मसीह , मसीह मैं आता हूं ।

 4 . जैसा मैं हूं कबूल करले , मुआफ़ी और तसल्ली दे ,
 सिर्फ तेरे ही वसीले से , मसीह , मसीह मैं आता हूं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post